सुबह के नाश्ते में करें ये शामिल, वजन होगा कम

सुबह के नाश्ते में करें ये शामिल, वजन होगा कम

सेहतराग टीम

लॉकडाउन में सभी लोग घरों में है। इसकी वजह से लोगों का वजन भी लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण अधिकतर लोग परेशान भी हैं। लेकिन आज हम आपको बताएगें कि कैसे आप अपने वजन को कम कर सकते हैं। दरअसल हम सुबह का नाश्ता,लंच और डिनर रोजाना करते हैं और ये तीनों शरीर को तंदुरुस्त करने के लिए जरुरी भी होता है। लेकिन कई बार बहुत सारे लोग नाश्ता इतना कर लेते हैं कि उन्हें लंच करने में लेट हो जाता है। यह तरीका उनके वजन को बढ़ाने में काफी सहायता भी करता है। वहीं सुबह अच्छी तरह से खाने से आपको पूरे दिन काम करने की शक्ति मिलती है और साथ ही आप ज़रूरत से ज़्यादा खाने से भी बचते हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

इसके लिए ज़रूरी है कि आपका नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर हो। आज हम बता रहे हैं कि आपका सुबह का नाश्ता कैसा होना चाहिए।

फाइबर से भरपूर खाना

जो लोग वज़न घटाना चाह रहे हैं, उनके लिए फाइबर बेहद ज़रूरी है। उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि वो खाने फाइबर ज़रूर लें, खासकर सुबह के नाश्ते में। रिसर्च में पाया गया है कि फाइबर मेटाबॉलिक सिंड्रोम के लक्षणों में सुधार करता है।

प्रोटीन

कई शोध में पाया गया है कि आप जितना प्रोटीन लेंगे, उतना वज़न कम करने में मदद मिलेगी। इससे आपका पेट भरा रहता है और आप ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचते हैं। डाइट में प्रोटीन लेने से कैलोरी तेज़ी से कम होती है।   

कैलोरी से भरपूर खाना खाने से बचें

सुबह-सुबह खाने में ज़्यादा कैलोरी न लें। ज़्यादा कैलोरी वाला खाना न खाने से आपको वज़न कम करने में मदद मिलती है। साथ ही सुबह के खाने में ज़्यादा चीनी न लें। साथ ही सुबह के नाश्ते में पनकेक्स और पेस्ट्री न खाएं।

मीठी ड्रिंक्स भी न लें

तरल पदार्थ आपका वज़न बढ़ाने में अहम रोल अदा करते हैं। फल के एक ग्लास में 100 कैलोरी होती हैं। इससे बेहतर है कि आप फल खाएं।

साबुत अनाज

वज़न कम करने के लिए साबुत अनाज भी काफी मददगार साबित होता है। सफेद ब्रेड, पास्ता और बेगल की जगह साबुत अनाज लें। ये न सिर्फ पोषण से भरपूर होता है बल्कि कई तरह के हृदय रोगों के जोखिम से भी बचाता है। साबुत अनाज फाइबर में भरपूर होते हैं, कब्ज़ को कम करते हैं और वज़न घटाने में मदद करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

प्रोटीन इम्यूनिटी के लिए बेहद जरूरी, जानें शरीर में इसकी कमी के कुछ खास संकेत

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।